जम्मू-कश्मीर में आतंकी सहयोगी के पास से ग्रेनेड और नकदी बरामद

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर किया गया है और उसके कब्जे से हथियार और नकदी सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, कुपवाड़ा पुलिस ने सेना की 17 आरआर और 160 टीए के साथ गांव क्रालपोरा के रेशी गुंड चौराहे पर एक चौकी स्थापित की।