कृषि कानूनों की वापसी केंद्र सरकार के अहंकार की हार: शशि थरूर

रांची:  ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष एवं तिरुअनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कहा है कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी केंद्र की भाजपा सरकार की अहंकार की हार है। यह सरकार मान बैठी थी कि चुनाव जीतने से उसे अपनी मर्जी से कोई भी फैसला लेने और कुछ भी करने का अधिकार मिल गया है। लोकतंत्र ऐसे नहीं चलता है।

जनता की भावनाओं और उनके हितों को समझना जरूरी होता है। थरूर शुक्रवार को रांची के 50 किमी दूर मुरहू नामक स्थान पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।