करतारपुर कॉरिडोर में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा कबड्डी का मुकाबला

नई दिल्ली: अप्रैल में चार देशों के अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट से पहले करतारपुर कॉरिडोर में मार्च 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बारे में पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन (पीकेएफ) के सचिव राणा मोहम्मद सरवर ने शनिवार को जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “दोनों देश मार्च में करतारपुर कॉरिडोर में एक अंतर्राष्ट्रीय मैच में खेलने के लिए तैयार हैं।