भारत में बच्चों पर जल्द शुरू होगा कोविड वैक्सीन ट्रायल : केंद्र सरकार

नई दिल्ली:  केंद्र सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि देश में बच्चों पर कोविड के टीके का ट्रायल जल्द ही शुरू होगा।
नीति आयोग में सदस्य (स्वास्थ्य) और कोविड(एनईजीवीएसी) के लिए वैक्सीन प्रबंधन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष डॉ. विनोद पॉल ने भारत के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर फैले कई तरह के मिथकों को खारिज करते हुए यह बात कही।
सरकार का कहना है कि इस बारे में कई मिथक फैलाए जा रहे हैं। ये मिथक गलत बयानों, आधे सच और खुलेआम बोले जा रहे झूठ के कारण फैल रहे हैं।