जियो प्लेटफॉर्म टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शामिल

नई दिल्ली:  जियो प्लेटफॉर्म्स ने प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में जगह बनाई है। टाइम मैगजीन के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत का सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क तैयार किया है और जियो सबसे कम दरों पर 4जी सर्विस दे रही है।

अब प्रमुख निवेशक रिलायंस के डिजिटल व्यवसायों के लिए होल्डिंग कंपनी जियो प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं। वे रिलायंस जियो के 41 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जियो में 20 अरब डॉलर का निवेश आया है, यह जियो के तेजी से बढ़ते आधार के मूल्य और क्षमता को रेखांकित करता है।