पंजाब के मोगा में दो लड़कियों की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़: बीते दिनों गाँव मानूके में दो नौजवान लड़कियों को गोली मारकर मार देने की खौफनाक घटना को जिला मोगा पुलिस ने 24 घंटो में सुलझा लिया है। इस घटना के मुख्य आरोपी को घटना के समय इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि बीते दिनों दो नौजवान लड़कियों को लगभग 35 साल की उम्र के एक नौजवान ने गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मोगा पुलिस इस घिनौनी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आ गई।