बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वीआईपी, सहनी ने तेजस्वी पर लगाए कई आरोप

पटना:  बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान महागठबंधन से बाहर होने के बाद रविवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर अंधेरे में पीठ पर छूा घोंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि कई अन्य पार्टियों से उनकी बात हो रही है। पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा।